फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर की हो गिरफ्तारी  

Sat, 16 Apr 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
गुस्‍सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर पर जातिवादी टिप्पणी करने वाले गोपेश्वर (चमोली) के प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। एसोसिएशन ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेेतावनी दी है। 
विज्ञापन


एडीएम एसएस जंगपांगी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन का कहना है कि गोपेश्वर (चमोली) महाविद्यालय में तैनात प्रोफेसर भगवती प्रसाद ने सोशल मीडिया में डॉ. अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।

एसोसिएशन ने 24 घंटे के भीतर प्रोफेसर की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा,  जिला मंत्री गिरीश चंद्र धौनी, अरविंद कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार, गोविंद प्रसाद, विमल कुमार, विनोद प्रकाश, राजेश कुमा, संजय कुमार, राजेश कुमार, बसंत कुमार, सुंदर धौनी, किशन विश्वकर्मा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें