डॉ. एजल पटेल।
- फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। जिला अस्पताल के डॉ. एजल पटेल जिला मुख्यालय के संस्थागत क्वारंटीन में लगातार 8 घंटे की ड्यूटी निभाने के बाद अन्य समय भी सेवाएं दे रहे हैं। उनके पास बागेश्वर टीआरसी के संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी का भी दायित्व है।
डॉ. एजल पटेल लॉकडाउन लागू होने के दो बाद यानी 24 मार्च से संस्थागत क्वारंटीन में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी रोज सुबह 8 बजे से शाम को 4 बजे तक ड्यूटी है। संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी होने के कारण उनको रात में भी क्वारंटीन स्थल में आना पड़ता है। इस वजह से इन दिनों वह अपने बच्चों को भी काफी कम समय दे पा रहे हैं।
बताते हैं कि स्वयं के साथ क्वारंटीन में रखे गए लोगों का भी विशेष ध्यान देना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यह समय काफी संवेदनशील है। इस समय सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। अन्यथा पूरे समाज को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई को वह काफी जरूरी मानते हैं।