फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं का फूल बरसाकर स्वागत

विज्ञापन
मोहल्ला प्रकाश नगर में पुलिस पर पुष्प वर्षा करते लोग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना से लडऩे वाले योद्धाओं के साथ कहीं बदसलूकी की जा रही है। कहीं उन पर पत्थर फेंके जाते हैं तो कहीं उनका माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सदर और उनकी टीम गुरुवार को जब सेठ घाट रोड पर निकली तो मोहल्ला प्रकाश नगर के लोगों ने मालाएं पहनाईं। पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया। उनके कार्यों की प्रशंशा की। कोरोना से संकट की इस घड़ी में पुलिस और डॉक्टरों की टीम दिन रात लोगों की मदद करने में जुटी है। एक तरफ जहां तब्लीगी जमाती पुलिस व डॉक्टरों पर हमला करते हैं। कहीं पत्थर फेकते हैं। वहीँ पुलिस पुलिस एक ओर जहां जनता से अपील कर रही है कि वह अपने घरों के अंदर रहें। वहीं दूसरी ओर जरूरतमंदों को खाना और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा, एसएसआई एसपी पांडेय, विजय शुक्ला फोर्स के साथ जब शहर में गश्त करने निकले तो सेठ घाट रोड पर उनके वाहनों पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। कुछ लोगों ने सामाजिक दूरी बनाकर फूल मालाएं भी पहनाईं। पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस बिना किसी भेदभाव के हर तबके की सेवा में जुटी है। पुलिस कर्मचारी अपनी परवाह किये बिना शहर की जनता के स्वास्थ्य की चिंता कर रही है। ऐसे में लखीमपुर खीरी पुलिस को सलाम करना बनता है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शहर में लॉकडाउन के दौरान जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी जनता को इसी तरह सहयोग करना चाहिए ताकि हम कोरोना को पूरी तरह से हरा सके
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें