फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के लिए सभी 16 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में जिला योजना समिति के सभी 16 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। जिले में जिला पंचायत की 14 और नगर निकाय को दो सीटें हैं। कुल 18 नामांकन हुए थे। सोमवार को जिला पंचायत कोटे के दो सदस्यों रेखा देवी और वंदना ऐठानी ने नाम वापस ले लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि जिले में जिला पंचायत और नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार 16 सदस्यों का निर्वाचित किया जाना था। बताया कि वज्यूला से इंद्रा देवी, भौरूचौबट्टा से गोपा देवी, पिंगलों से गोपाल सिंह, असों से चंदन सिंह, भकुनखोला से जनार्दन लोहमी, करासीबूंगा से नरेंद्र लाल, सात से नवीन परिहार, सिमगढ़ी से पूरन सिंह, तोली से प्रभा देवी, अणा से भावना देवी, जेठाई से मदन राम, कौसानी से सुनीता आर्या, चौड़ा से सुरेंद्र सिंह, शामा क्षेत्र से हरीश सिंह ऐठानी को निर्विरोध चुना गया है। वहीं नगरीय निकायों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों से जिला योजना समिति के लिए नगर पालिका बागेश्वर से दीपक सिंह और नगर पंचायत कपकोट से धीरेंद्र परिहार को निर्विरोध चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें