फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जवाहर नवोदय विद्यालय में सरकारी स्कूलों का दबदबा

Sun, 22 Mar 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। शिक्षा के क्षेत्र में कपकोट ब्लॉक के सरकारी विद्यालय नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में इस वर्ष कपकोट के पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के रिकॉर्ड 46 बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। ग्रामीण क्षेत्र के इन नौनिहालों की उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय शामा पन्याली के बच्चों का प्रदर्शन सबसे सराहनीय रहा। यहां से कुल सात विद्यार्थियों ने नवोदय की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसमें हार्दिक कोरंगा ने जिले में पांचवीं रैंक, लता ने सातवीं और प्रियांशु कार्की ने नौवीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बघर के मयंक सिंह ने 39वीं रैंक प्राप्त की है। राजकीय प्राथमिक फरसाली वल्ली की सलोनी गोस्वामी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोथिंग की मीरा धर्मशक्तू ने भी नवोदय प्रवेश परीक्षा में बाजी मारी है। नवोदय के साथ-साथ राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय शामा पन्याली के पांच विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। एक ही सत्र में एक ही विद्यालय से इतने बच्चों का चयन होना शिक्षा के स्तर में सुधार का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है।

कोट
मॉडल स्कूल कपकोट के अलावा अन्य ग्रामीण विद्यालयों के बच्चों ने नवोदय और सैनिक स्कूल की परीक्षाओं में बेहतर रैंक लाना गौरव की बात है। यह शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अथक परिश्रम और सहयोग का ही परिणाम है। सभी चयनित बच्चे और उनके गुरुजन बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. चक्षुष्पति अवस्थी, बीईओ कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें