बागेश्वर के डुमलोट में योग करते लोग।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पतंजलि किसान सेवा समिति ने गरुड़ के डुमलोट में तीन दिवसीय योग ग्रामीण संस्कार शिविर का आयोजन कर लोगों को योग के माध्यम से शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के तौर तरीके बताए ।
पतंजलि युवा भारत के राज्य प्रभारी केवलानंद ने योग साधकों को योग की विभिन्न मुद्राएं और इनके लाभ बताए। उन्होंने बताया कि शरीर को निरोग रखने के लिए योग करना बेहद जरूरी है।
इससे शरीर को एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी विकारों से भी छुटकारा मिलता है। योग करने से शरीर की प्रतिरोधी क्षमता का विकास होता है। कोरोना जैसी बिमारी से स्वयं को बचाने के लिए शरीर की प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होनी चाहिए।
योग एक ऐसा माध्यम है। कार्यक्रम में गरुड़ पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी भुवन कैड़ा, भुवन, प्रकाश, चंद्रभान, किरन, आशा, मनीषा, नेहा, गीता, मुन्नी,नीलम, अंजू, पुष्पा आदि ने प्रतिभाग किया।