फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन लाइसेंस सज गया कुत्तों का बाजार

Sun, 13 Jan 2019 11:01 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
उत्तरायणी मेले में भोटिया प्रजाति के कुत्ते को देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के आदेश के बाद भी उत्तरायणी मेले में बिना लाइसेंस के ही भोटिया नस्ल के कुत्तों का बाजार सज गया। मेले के शुभारंभ से एक दिन पहले रविवार से ही सिनौला के समीप कई पशुपालक कुत्तों को लेकर मेले में पहुंच गए। 

विज्ञापन


जिला पशु क्रूरता निवारण समिति ने आदेश दिया था कि इस बार बिना उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के अनापत्ति प्रमाणपत्र के उत्तरायणी मेले में कुत्तों सहित अन्य मवेशियों का व्यापार नहीं हो सकेगा। इस बाबत नगर पालिका को भी आदेश दिया गया था कि वह बिना एनओसी वाले किसी भी पशुपालक को दुकान व स्थान आवंटित न करें।  

इधर बिना लाइसेंस कई पशुपालक रविवार को ही सिनौला के समीप भोटिया कुत्तों के साथ मेले में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि हमें प्रशासन के किसी आदेश का पता नहीं है। कहा कि मेले में एक दिन बचा है इतनी जल्दी एनओसी प्राप्त करना मुश्किल है।        
विज्ञापन


तीन से पांच हजार तक बिक रहे कुत्ते 
बागेश्वर। कुत्ता पालने के शौकीन भोटिया सहित अन्य नस्ल के कुत्तों की मुंहमांगी कीमत दे रहे हैं। बाजार में मेलेे से एक दिन पहले ही तीन से पांच हजार तक की ऊंची कीमत पर कुत्ते बिक रहे हैं। मेले में इनकी कीमत और अधिक जाने की संभावना है।  

कुत्तों के बाजार के लिए किसी को भी स्थान या दुकान आवंटित नहीं किया गया है। वर्षों से इस काम से जुड़ेे व्यवसायी एनओसी प्राप्त करने की सूचना नहीं होने के चलते वह बिना लाइसेंस के ही मेले में पहुंच गए हैं। इस मामले को देखा जा रहा है। - राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका 


क्या है भोटिया कुत्तों की पहचान 
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उदयशंकर ने बताया कि भोटिया नस्ल के कुत्ते सामान्य तौर पर काले और  भूरे रंग को होते हैं। चौड़े पंजे, मुंह व नाक पिचके हुए, घने व लंबे बाल इनकी पहचान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें