फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोफाड़ क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा जोरों पर

Sun, 26 Feb 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुंगर घाटी के दोफाड़, मणीगांव में अवैध शराब का धंधा जोरों पर है। शराबियों के कारण महिलाओं, छात्राओं का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। पुलिस को सूचित करने के बाद भी अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। महिला मंगल दल ने प्रशासन के इस रवैये के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। 

गांव की महिला मंगल दल अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बताया कि दोफाड़, माणीगांव में शराब की अवैध रूप से बिक्री हो रही है। मजदूर वर्ग अपनी गाढ़ी कमाई शराब में लुटा रहा है। युवा पीढ़ी भी नशे के आगोश में डूब रही है। शराब पर कोई अंकुश न लगने से शराबी दिन रात गांव का शांत माहौल बिगाड़ रहे हैं। शराबियों की अभद्रता के कारण महिलाओं का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि इस संबंध में कई बार रीमा पुलिस चौकी को सूचित किया जा चुका है। इसके बाद भी अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला मंगल दल ने कहा है कि यदि शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें