बागेश्वर में प्रदर्शन करते डॉक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्थानांतरण एक्ट के अनुसार तबादला करने समेत 11 सूत्री मांगों के लिए डॉक्टरों ने दूसरे दिन भी बांहों में काले फीते बांधकर काम किया। मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। डॉक्टरों ने 29 अगस्त तक बांह में काला फीता बांधकर कार्य करने का एलान किया है। मांग पूरी नहीं होने पर 30 अगस्त से ओपीडी सहित संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
डॉक्टरों ने स्थानांतरण एक्ट के तहत लंबे समय से पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों को सुगम में स्थानांतरित करने, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात स्नातक चिकित्सकों को वेतन का 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि देने, दूरस्थ क्षेत्रों में लगने वाले शिविरों में दिव्यांग प्रमाणपत्र न बनाने की मांग समेत अन्य मांगें उठाई।
प्रदर्शन में डॉ. गिरिजा शंकर जोशी, डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. एलएस बृजवाल, डॉ. रीमा उपाध्याय, डॉ. नसीम अहमद, डॉ. गायत्री पांगती आदि थे।