फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय वापस

विज्ञापन
doctors protest continues
विज्ञापन
बागेश्वर/अल्मोड़ा। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर चिकित्सकों का प्रदर्शन जारी है। उनका कहना है कि वह मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। हालांकि अब उन्होंने सामूहिक इस्तीफा देने के निर्णय को वापस ले लिया है।
विज्ञापन

बागेश्वर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार को भी चरणबद्ध आंदोलन किया। वह कोरोना काल में एक दिन की वेतन कटौती, डॉक्टरों के कार्य में प्रशासनिक हस्तक्षेप आदि को लेकर डॉक्टर विरोध कर रहे हैं। इसके तहत वह बांह में काला फीता बांधकर नाराजगी जता रहे हैं। कहा कि मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा। बताया कि प्रांतीय पदाधिकारियों की प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी और प्रभारी सचिव पंकज पांडे के साथ वार्ता हुई है। दोनों अधिकारियों ने डॉक्टरों की सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। इसलिए आठ सितंबर को सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय वापस ले लिया गया है। इसके बावजूद डॉ. मनीष पंत, डॉ. एलएस बृजवाल, डॉ. देवेश तिवारी, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. नमन शर्मा आदि ने शनिवार को भी बांह में काली पट्टी बांधकर विभागीय कार्य किया।
अल्मोड़ा में भी डॉक्टरों का सांकेतिक प्रदर्शन जारी है। डॉक्टरों ने कहा कि छह माह से अधिक समय से वह बिना अवकाश लिए कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं। बदले में सरकार उनके वेतन में कटौती कर रही है, जिससे उनमें नाराजगी है। उन्होंने वेतन कटौती न किए जाने समेत पीजी करने गए डॉक्टरों को पूरा वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें