फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीमारदारों के वीडियो वायरल करने पर भड़के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बागेश्वर। जिला अस्पताल में बीते शुक्रवार की रात भर्ती एक मरीज के तीमारदारों ने वार्ड में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ पर आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद उस पर आई अभद्र टिप्पणियों से नाराज चिकित्सकों और नर्सों ने सुबह अस्पताल खुलते ही सीएमएस का घेराव कर दिया। इस दौरान चिकित्सकों ने तीमारदारों की इस हरकत पर कड़ा विरोध जताते हुए ओपीडी बहिष्कार की चेतावनी दी जिससे अस्पताल में खलबली मच गई।
शनिवार को चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के विरोध के चलते सुबह से ही अस्पताल में इलाज के लिए लाइन में खड़े मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों के घेराव और कार्य बहिष्कार की चेतावनी के चलते ओपीडी सेवाएं प्रभावित हो गईं जिससे दूर-दराज से पहुंचे कई मरीज बगैर उपचार कराए ही लौट गए। बाद में स्थिति बिगड़ती देख सीएमएस ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साथ वार्ता की और उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया जिसके बाद करीब 10 बजे से ओपीडी शुरू हो पाई।
विज्ञापन

इनसेट
अस्पताल में वीडियोग्राफी पर लगे पूरी तरह रोक : पीएमएसए
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. गिरिजाशंकर जोशी ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों के उपचार और अन्य संवेदनशील शासकीय कार्यों के दौरान बाहरी लोगों की ओर से की जाने वाली वीडियोग्राफी पर रोक लगनी चाहिए। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ का इस तरह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना और अभद्र टिप्पणियां करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉक्टरों ने प्रशासन से ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन



कोट
रात में हुई घटना के बाद चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ में गहरा रोष था जिसके कारण सुबह ओपीडी सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हुईं। अस्पताल प्रशासन ने आंदोलित स्टाफ के साथ वार्ता की जिसके बाद ओपीडी संचालित कर दी गई है। अस्पताल परिसर में चिकित्सा कार्य के दौरान अनुशासन बनाए रखने और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। - डॉ. तपन कुमार शर्मा, सीएमएस


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें