फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डॉक्टर ओपीडी से हटाए तो बच्चों की जांच ठप

Tue, 05 Aug 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। अस्पताल की लापरवाही से बच्चे की मौत के मामले में कार्रवाई डॉक्टर पर हुई और सजा बच्चों को भुगतनी पड़ रही है। जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ के सीएमओ कार्यालय में अटैच होने के बाद ओपीडी में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। सोमवार को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे 40 से अधिक बच्चों और उनके परिजनों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन




बीते दिनों चमोली के ग्वालदम अस्पताल से रेफर सैनिक के पांच महीने के बेटे की मौत के मामले में शासन ने सख्त रुख अपनाया। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित कुमार को रविवार से सीएमओ कार्यालय से अटैच कर दिया गया। इसके चलते सोमवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी में बच्चों को लेकर पहुंचे परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

काफी देर तक लाइन में इंतजार करने के बाद जब चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं पहुंचे तो अभिभावक अपने बच्चों को लेकर सीएमएस डॉ. तपन शर्मा के कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन




सीएमएस डॉ. शर्मा ने उन्हें बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ सीएमओ कार्यालय से अटैच हैं। बताया कि अग्रिम आदेशों तक वह ओपीडी में नहीं आएंगे। इसके बाद बीमार बच्चों को लेकर परिजन जिला अस्पताल से मायूस लौट गए।

कोट



जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ को सीएमओ कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके चलते बाल रोग विभाग की ओपीडी का संचालन नहीं हो पा रहा है। कई परिजन बच्चों को लेकर मेरे कार्यालय में पहुंचे। इस संबंध में सीएमओ को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। - डॉ. तपन कुमार शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें