बागेश्वर/गरुड़। जिले के चार डॉक्टर स्थानांतरित हो गए हैं। इनमें तीन डाॅक्टर जिला अस्पताल के हैं। एक एसीएमओ का भी स्थानांतरण हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. एलएस बृजवाल का तबादला सितारगंज हुआ है। निश्चेतक डॉ. विकास वर्मा का देहरादून, डॉ. गायत्री पांगती का तबादला नैनीताल हुआ है। एसीएमओ डॉ. एनएस टोलिया का स्थानांतरण हल्द्वानी, सीएचसी बैजनाथ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश गुंज्याल का तबादला धारचूला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंधार के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कीर्ति का तबादला ऊधमसिंह नगर हुआ है। चार डाॅक्टर का तबादला कई स्थानों से जिले में हुआ है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि फिलहाल एक डाॅक्टर प्रतिस्थानी के तौर पर जिला अस्पताल को मिले हैं। संवाद