चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कांग्रेस की ब्लाॅक स्तरीय बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए विकास कार्यों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया गया। कहा कि जुलाई में पदयात्रा निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने कहा कि भाजपा राज्य की असल अवधारणा के साथ ही गैरसैंण को भी भूल गई है। बाद में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पूतला फूंका गया।
जिलाध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद से गैरसैंण में एक ईंट भी नही लगाई गई है। क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। राज्य आंदोलन के शहीदों को भुला दिया गया है।
बैठक में जुलाई के अंतिम हफ्ते में द्वाराहाट विधानसभा के अंतिम छोर तक पदयात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के बाद क्रांतिवीर चौराहे पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका गया। इस दौरान महात्मा गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। कहा गया कि गांधी के हत्यारे को राष्ट्रभक्त बताना दुर्भाग्यपूर्ण है।
बैठक की अध्यक्षता ब्लाॅक अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी व संचालन प्रकाश रावत ने किया। इस मौके पर महेश लाल वर्मा, रघुवर मेहरा, कुबेर सिंह कठायत, किरन बिष्ट, नंदन संगेला, कृष्णा राठौर, हीरासिंह बिष्ट, गोपाल मासीवाल, भगवत रावत ,ज्योति, सुनिता गोस्वामी, खष्टी अधिकारी, हेमा कठायत आदि मौजूद रहे।