अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के अंतर्गत शुक्रवार को 2018-19 के टॉपर्स अविकल मिश्रा और गरिमा पांडे ने सैनिक हाईस्कूल के 10वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी और सफलता के टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा का दबाव दिमाग में नहीं लेना चाहिए, उल्टे एकाग्र होकर तैयारी करनी चाहिए।
टॉपर्स के टिप्स काफी उपयोगी रहे। बोर्ड की तैयारी का काफी दबाव टापर्स ने दूर किया। बोर्ड की तैयारी करने में आसानी रहेगी। - सोनाली कार्की
टॉपर्स का यह सुझाव काफी उपयोगी रहा कि सोशल मीडिया से तो दूर रहें लेकिन, गूगल व यू ट्यूब का सहारा कांसेप्ट क्लीयर करने में लिया जा सकता है। - ईशा पांडेय
आज के कार्यक्रम से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में मदद मिलेगी। तैयारियों को लेकर जो संशय था उसे टॉपर्स, प्रधानाचार्य लक्ष्मी मैडम व अपर्णा मैडम ने दूर किया। - नेहा असवाल
आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। आज मिली जानकारी निश्चित तौर पर बोर्ड की तैयारियों में मददगार साबित होगी। - गीता आर्य