फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनाशकारी बांध नहीं, बागेश्वर तक रेल लाइन बनाओ

Sun, 29 Oct 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
नारेबाजी करते रेल लाइन संघर्ष समिति के सदस्य।   - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की बैठक में सामरिक महत्व की रेल लाइन के निर्माण के लिए शीघ्र बजट जारी करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को पंचेश्वर में विनाशकारी बांध नहीं बल्कि रेल लाइन का निर्माण करना चाहिए। रेल लाइन के निर्माण से पहाड़ का विकास होगा।  
विज्ञापन


रविवार को तहसील परिसर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि टनकपुर से बागेश्वर के लिए रेल लाइन का प्रस्ताव ब्रिटिश शासन काल से है। सामरिक महत्व की रेल लाइन होने के बावजूद आजादी के बाद इस रेल लाइन के निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस प्रस्तावित रेल मार्ग के बीच में पंचेश्वर में बड़े बांध के निर्माण की तैयारी चल रही है।

बांध बनने से रेल लाइन का सपना हमेशा के लिए टूट जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि इस विनाशकारी बांध के बजाय सरकार को रेल लाइन के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। रेल लाइन बनने से चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों की लाखों की आबादी को सुविधा होगी। रेल लाइन से पलायन रुकेगा और पहाड़ का विकास होगा। बैठक में देवभूमि में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन


कहा कि स्कूली छात्र स्मैक के आदी बन रहे हैं। इसको रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने, विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती करने, सड़कों का सुधार करने की मांग भी उठाई गई। समिति के पदाधिकारियों ने उपेक्षा के खिलाफ नारेबाजी की।  

बैठक में अध्यक्ष नीमा दफौटी, खड़क राम आर्या, गिरीश चंद्र पाठक, लक्ष्मी धर्मशक्तू, नरसिंह, लक्ष्मण सिंह, शोबन सिंह, केवल सिंह, गोपाल राम, विशन सिंह, सरस्वती गैलाकोटी, डुंगर सिंह, प्रवीण सिंह, हेमा जोशी, शोभा धपोला, मीरा रौतेला, केशवानंद जोशी, कमला मिश्रा आदि उपस्थित थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें