कपकोट में मातृ सम्मेलन में डीएम का स्वागत करते प्रधानाचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा है कि बेटियां परिवार पर बोझ नहीं बल्कि वरदान हैं। माताओं का दायित्व है कि वह बेटियों का सही मार्ग दर्शन कर उनके सपनों को साकार करें।
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज हिचौड़ी कपकोट में आयोजित मातृ सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीएम ने यह बात कही। कहा कि बेटा व बेटी में भेदभाव करना ठीक नहीं है। प्रत्येक क्षेत्र में बेटियों ने अपनी योग्यता को साबित किया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा, कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। प्रधानाचार्य कृष्ण वर्धन जोशी ने शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य कीर्ति पवार, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनंद बल्लभ पांडेय, प्रबंधक दयाल ऐठानी, कोषाध्यक्ष महिमन कपकोटी, पूर्व प्रबंधक राजेंद्र कपकोटी, उप प्रधानाचार्य डीएन कांडपाल, आचार्य ललित लोहनी, तनु तिवारी, विनोद पांडेय, हेम पांडेय आदि थे। स्कूूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।