फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोथिंग हाईस्कूल का उच्चीकरण करो

Sat, 19 Nov 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
पोथिंग हाईस्कूल का उच्चीकरण करो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। उत्तराखंड जन चेतना मंच के बैनर तले गोपाल दत्त जोशी, बलवंत गढ़िया का आमरण अनशन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पोथिंग हाईस्कूल के उच्चीकरण समेत अन्य समस्याओं को लेकर वह तहसील प्रांगण में आमरण अनशन कर रहे हैं। दोनों ने मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन


मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने शासन, प्रशासन पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप मढ़ा। सरकार के विकास के दावों के बावजूद ग्रामीण मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। मदन सिंह गढ़िया, चंदू गढ़िया, हरीश सिंह, नवीन सिंह ने आंदोलनस्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें