लि अस्पताल बागेश्वर में कायाकल्प कार्यक्रम के मानकों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पिथौरागढ़ की टीम ने दो दिन में बागेश्वर जिले के अस्पताल देखे। इसके तहत कायाकल्प कार्यक्रम के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करवाया गया।
भारत सरकार ने कायाकल्प कार्यक्रम चलाया है। इसके तहत सभी सरकारी अस्पतालों का सौंदर्यीकरण कराया जाना है। वहां आने वाले रोगियों, तीमारदारों के लिए उपलब्ध हर सुविधा संबंधी संकेत चिह्न लगाने, सफाई, रैंप, सहज पहुंच सुलभ करवाने का मानक बनाया गया है। इसके तहत विभागीय टीम एक-दूसरे जिलों में जाकर इन मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करवाती है। इसी सिलसिले में पिथौरागढ़ की टीम ने बृहस्पतिवार को कांडा और कपकोट के अस्पताल देखे।
इसके बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल समेत सीएचसी बैजनाथ में मानक पूरे करवाए गए। टीम ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी को भी मानकों की जानकारी दी। इस दल में डॉ. नरेंद्र शर्मा, क्वालिटी प्रबंधक चंदन सिंह पवार, चीफ फार्मासिस्ट आरएस अधिकारी आदि शामिल रहे।