फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका के डीएनए से किया जाएगा संदिग्धों के डीएनए का मिलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा क्षेत्र के बहुचर्चित गर्भवती किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जिन तीन लोगों का डीएनए सैंपल लिया गया है, उनके सैंपल का मृतका के गर्भ में मिले भ्रूण के डीएनए से मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने वालों की पहचान के लिए बुधवार को पुलिस ने तीन संदिग्धों का डीएनए सैंपल लिया था। पुलिस ने तीन और लोगों का सैंपल लेने की बात कही थी। कांडा के थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने बताया कि जिन तीन लोगों के सैंपल लिए गए हैं, उनकी मृतका से निकटता की बात सामने आई है। इन लोगों के सैंपलों का मृतका के गर्भ में मिले भ्रूण के सैंपल से मिलान किया जाएगा। उसमें खुलासा नहीं हुआ तो फिर चिह्नित अन्य लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। बता दें कि सात जुलाई को कांडा तहसील के एक गांव में नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। किशोरी गर्भवती थी, इसका पता चलने पर एसपी रचिता जुयाल ने मामले की जांच कराई थी। जांच में सामने आया था कि परिजनों ने किशोरी की हत्या करने के बाद उसके शव को दफना दिया है। डीएम की अनुमति के बाद नाबालिग के शव को जमीन से निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के पेट में 16 हफ्ते का गर्भ होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस पड़ताल के बाद किशोरी की हत्या के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें