गरुड़ के कोट भ्रामरी में ऐतिहासिक मेला 20 सितंबर को होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम भूपाल सिंह मनराल और मेलाधिकारी एसडीएम एसएस जंगपांगी ने मंगलवार को मेला क्षेेत्र का भ्रमण किया।
डीएम ने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जिम्मा सौंपा। कहा कि कोट भ्रामरी का मेला यहां की सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है। इसके साथ लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है।
उन्होंने मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता आदि के ठोस इंतजाम करने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि मेले के दौरान चिकित्सा के लिए एक अलग टीम तैनात होनी चाहिए। वहां जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, बीडीओ गोविंद सिंह, तहसीलदार खुश्बू आर्या आदि अधिकारी मौजूद थे।