फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए उदार होकर ऋण वितरित करें बैंकर्स: डीएम

विज्ञापन
बागेश्वर में बैंकर्स की बैठक लेतीं डीएम रीना जोशी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी रीना जोशी ने बैंकर्स को राज्य और केंद्र सरकार की ऋण योजनाओं में स्वरोजगार के लिए उदार होकर ऋण वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि समिति द्वारा स्वीकृत प्रार्थनापत्रों पर ऋण स्वीकृत करना है या नहीं करना है, बैंकर्स शीघ्रता से इस पर निर्णय लें। योजनाओं में लक्ष्य निर्धारित होते हैं इसलिए बैंकर्स केसीसी, होम स्टे, स्वयं सहायता समूह, अन्य रोजगारपरख योजनाओं में ऋण देकर ऋण जमा अनुपात बढ़ाएं। इसके लिए छोटे-छोटे ऋण तुरंत देना सुनिश्चित करें।
उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, अग्रणी बैंक अधिकारी एनआर जौहरी को बैंकों से नियमित समन्वय करते हुए प्रार्थनापत्रों पर ऋण वितरित कराने के निर्देश दिए। सीएम स्वरोजगार योजना की समीक्षा के दौरान जीएम उद्योग ने बताया कि सीएम स्वरोजगार योजना में वर्ष 2020-21 में 119, वर्ष 2021-22 में 380 लोगों को ऋण प्रदान किया गया। चालू वित्तीय वर्ष में जिले को 400 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अब तक 158 ऋण प्रार्थना पत्र विभिन्न बैंकों को भेजे गए हैं। बैंकों ने 42 लोगों के ऋण स्वीकृत करते हुए 31 को ऋण वितरित कर दिया है। 24 प्रार्थनापत्र अस्वीकृत किए गए हैं। बैंकों के स्तर पर 92 प्रार्थनापत्र लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम स्वरोजगार योजना (नैनो) में 600 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 193 लाभार्थियों के प्रार्थनापत्र बैंकों को भेजे गए हैं। बैंकों ने 69 प्रार्थनापत्र स्वीकृत कर 44 लोगों को ऋण वितरित किया है। 15 प्रार्थनापत्र अस्वीकृत किए गए हैं। 109 प्रार्थनापत्र बैंक स्तर पर लंबित हैं। डीएम ने कहा कि बैंकों ने बहुत कम प्रार्थनापत्रों पर ऋण वितरित किया है, यह चिंतनीय है। बैठक में सीडीओ संजय सिंह और बैंकों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें