फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने नकद भुगतान कर रहे विभागों की सूची तलब की

Sun, 16 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
 डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कैशलेस पेमेंट के बजाय नकद भुगतान करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कैशलेस के बजाय कैश में पेमेंट करने वाले विभागों की सूची तलब की है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को किसी भी मद में नकद भुगतान नहीं करने के सख्त निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन



विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि अब हर हाल में कैशलेस पेमेंट किया जाना है। उन्होंने कहा कि जो विभाग कैश से पेमेंट कर रहे हैं वे एक सप्ताह के अंदर किस मद में कितना नकद भुगतान हुआ इसकी सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो विभाग नकद भुगतान कर रहे हैं वह यह सुनिश्चित कर लें कि अब किसी भी स्थिति में नकद भुगतान नहीं होगा। विभाग ई-पेमेंट प्रणाली को अपनाएं और एक सप्ताह के अंदर सूची उपलब्ध करायें। 


उन्होंने नगद भुगतान करने वाले विभागों को आम लोगों को कैशलेस के बारे में जागरूक करने के लिए एक एप तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि हर हाल में कैशलेस पेमेंट किया जाना है। सभी विभागीय अधिकारियों को यह बात याद रखनी होगी। इस मौके पर जिला योजना की वर्ष 2017-18  की संरचना के संबंध में अधिकारियों को औचित्य पूर्ण प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पिछली देनदारी का पूरा विवरण भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें