फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने प्रभारी प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता का वेतन रोका 

Thu, 13 Dec 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
जीआईसी गरुड़ में मध्याह्न भोजन योजना का अवलोकन करती जिलाधिकारी रंजना राज गुरु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ और कौलाग का निरीक्षण किया। उन्होंने  निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को राजकीय इंटर कॉलेज कौलाग के प्रभारी प्रधानाचार्य और एक प्रवक्ता का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जीआईसी गरुड़ में डीएम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से भी कई सवाल पूछे। 
विज्ञापन


  डीएम रंजना राजगुरु बृहस्पतिवार को अचानक जीआईसी गरुड़ पहुंच गई। उन्होंने  विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल भी पूछे। अधिकांश बच्चों ने डीएम के सवालों का जवाब सही दिया। डीएम ने कॉलेज में मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कालेज बंद पड़े कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य से कंप्यूटर कक्ष को संचालित कर बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान देने को कहा।  प्रधानाचार्य  बीआर आर्या व  प्रवक्ता डीएस  पछाई ने  डीएम को कालेज की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। 

इसके बाद डीएम राइंका कौलाग पहुंच गई। इस कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य गोपाल दत्त पंत और प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह  बिना अवकाश के  अनुपस्थित मिले। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए मुख्य शिक्षाधिकारी को दोनों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।  इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत, बीईओ यूएस रावत डीएसओ अरुण वर्मा आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें