फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के साथ कीड़े निकलने की शिकायत पर डीएम गंभीर 

Sat, 19 Aug 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
पेयजल पंप के टैंक की सफाई करते कर्मचारी।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व कठायतबाड़ा क्षेत्र में नलों से पानी के साथ कीड़े निकलने की घटना को डीएम ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था को दुरुस्त कर साफ पानी की आपूर्ति करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने दूषित पानी की आपूर्ति की दोबारा शिकायत मिलने पर जिम्मेदार अधिकारी का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार की सुबह कठायतबाड़ा क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति हुई थी। पानी के साथ लोगों की बाल्टी में कीड़े निकलने लगे। करोड़ों की लागत के फिल्टरेशन टैंक का निर्माण करने के बावजूद गंदे पानी की आपूर्ति होने पर इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

समाचार का संज्ञान लेते हुए डीएम रंजना ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर तत्काल साफ पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने भविष्य में इस तरह की शिकायतें मिलने पर जिम्मेदार अधिकारी का वेतन रोकने की चेतावनी भी दी है। इधर, डीएम की चेतावनी के बाद हरकत में आए जल संस्थान ने कठायतबाड़ा में पंप और मुख्य टैंक की सफाई की। 

कठायतबाड़ा क्षेत्र के लिए पुराने फिल्टरेशन सिस्टम से ही पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों को साफ पानी मिले इसके लिए बरसात में हर माह और बरसात के बाद हर तीसरे माह टैंकों की सफाई की जाती है। जबकि क्लोरोनाइजेशन का काम प्रतिदिन होता है। इसके बावजूद नलों से कीड़े कैसे निकले इसकी जांच की जा रही है।  
विज्ञापन

- नीरज तिवारी, अभियंता जल संस्थान। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें