फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की अभियोजन संबंधी कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
बागेश्वर में डीएम रंजना राजगुरु ने अभियोजन संबंधी कार्यों की समीक्षा की। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
डीएम रंजना राजगुरु ने शनिवार शाम न्यायिक अभियोजन संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों से मजबूत पैरवी करने और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सुस्पष्ट जांच रिपोर्ट बनाने को कहा। इस दौरान न्यायालयों में पुराने वादों में गवाहों को परीक्षित कराने, सम्मन तामीली समयबद्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

बताया कि न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में सफल पैरवी कर सजा वाले केसों का प्रतिशत बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि न्यायालयों में लंबित पुराने मामलों का निस्तारण शीघ्र हो सके। डीएम ने एसीएमओ डॉ. वीके सक्सेना, सीएमएस डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी से कहा कि न्यायालय में भेजी जाने वाली मेडिकल रिपोर्ट पूर्ण होनी चाहिए। बैठक में एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी ललित मोहनआर्या, विशेषलोक अभियोजक (पॅाक्सो) खड़क सिंह कार्की, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चंचल सिंह पपोला, नामिका अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय, पवन कुमार लोहुमी, मोहम्मद मोइन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें