फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया 

Sun, 14 May 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। 
विज्ञापन
गांव पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कपकोट ब्लॉक के कई गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि से गेहूं, आलू की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी। डीएम ने कपकोट विकासखंड के शामा, बड़ी पन्याली, नानी पन्याली में ओलावृष्टि से गेहूं, आलू की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


लोगों से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रीय पटवारी को नुकसान की भरपाई के लिए खेतों की पैमाइश करने और कृषि विभाग को पॉलीहाउस को पहुंची क्षति का आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने बड़ी पन्याली ग्राम पंचायत में तीन किमी पैदल पहुंचकर आलू, गेहूं की फसल को हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित क्षेत्रीय पटवारी, तहसीलदार को मुआवजा देने के लिए आगणन तैयार करने को कहा।

बड़ी पन्याली में उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याऐं सुनी। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल, लोवोल्टेज की समस्या बताई। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों विद्युत, पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाने को कहा। उन्होंने ज्ञानधुरा का भ्रमण कर हट्स का निरीक्षण करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों की सुविधा के हट्स, शौचालयों की सफाई रखने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने बड़ी पन्याली में पदमा देवी, पानुली देवी के जीर्णशीर्ण मकानों का निरीक्षण करते हुए बीडीओ को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कपकोट में बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उनके साथ एसडीएम कपकोट रवींद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार पूरन सिंह, क्षेत्रीय पटवारी किशन नाथ गोस्वामी, राजेंद्र सिंह कोरंगा आदि थे। 

बागेश्वर। जिला योजना वर्ष 2016-17 में किए गए कार्यों का पॉवर प्वाइंट, स्लाइड शो के माध्यम से विभागवार प्रस्तुतीकरण होगा। इसके लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। सीडीओ केएन तिवारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को पूरी तैयारियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचने को कहा है।

उन्होंने बताया कि 18 मई को विकास भवन में सुबह 10 बजे से सड़क एवं पूल्ड आवास, वैकल्पिक ऊर्जा, प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, सूचना, सेवायोजन, अर्थ एवं संख्या विभाग, 19 मई को पेयजल निगम, जल संस्थान, वन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, समाज कल्याण, मत्स्य पालन, सहकारिता, ग्रामीण एवं लघु उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, रेशम, 20 मई को लघु सिंचाई, राजकीय सिंचाई, लघुडाल, कृषि, उद्यान, भेषज, पशुपालन, दुग्ध विकास, पर्यटन, युवा कल्याण, प्रादेशिक विकास दल, खेलकूद, कला, संस्कृति विभाग, सामुदायिक विकास, आयुर्वेदिक चिकित्सा, होम्योपैथिक, यूनानी चिकित्सा विभाग द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें