फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तीन एंबुलेंस खरीदने के लिए 42.47 लाख रुपये अवमुक्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए अहम कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग को तीन एंबुलेंस खरीदने के लिए 42 लाख 47 हजार 870 की धनराशि आवंटित की है। इसमें से एक-एक बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ को दी जाएगी। एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस जिले के लिए खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

बताया गया है कि दो बीएलएस एंबुलेंसों के लिए डीएम ने 30 लाख रुपये की धनराशि आपदा मोचन निधि से मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराई है। खनिज न्यास के माध्यम से 12 लाख 47 हजार 870 की धनराशि एएलएस एंबुलेंस के लिए अवमुक्त की गई है। एएलएस एंबुलेंस के लिए इससे पूर्व भी 13 लाख की धनराशि जिला खनिज न्यास के माध्यम से अवमुक्त की जा चुकी है।
इस प्रकार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के लिए 25 लाख 47 हजार 870 रूपये उपलब्ध करा दिए गए हैं। डीएम ने सीएमओ डॉ. बीएस रावत को एंबुलेंस क्रय करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कहा है कि एंबुलेंस क्रय करने में वित्तीय नियमों, उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली 2017 का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा है कि इन अतिरिक्त एंबुलेंसों से स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें