फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मैग्नेसाइट कंपनी के माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया

Sun, 25 Feb 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
झिरौली मैग्नासाइट में माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण करती डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरु ने झिरोली स्थित अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी के माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कंपनी के प्रबंध निदेशक को डंपिंग जोन में पर्यावरण संरक्षण के लिए जड़ी बूटी के पौधे लगाने के निर्देश दिए। कहा कि डंपिंग जोन को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करें।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने डंपिंग जोन में बांस का पौधा लगाया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन को इस क्षेत्र में नवगृह वाटिका स्थापित करने का सुझाव दिया। कंपनी के प्रबंध निदेशक वाईके शर्मा ने बताया कि खान क्षेत्र में लगभग 170 कर्मचारी काम करते हैं। यहां तकनीकी जानकारियों के लिए इंजीनियर भी कार्यरत हैं। कंपनी की ओर से अब ईंट बनाने का कार्य भी शुरू किया जा रहा है।

डीएम ने मैग्नेसाइट फैक्ट्री में मेंटीनेंस सैक्शन, प्रोडक्शन सैक्शन, आटो सैक्शन, भंडार का निरीक्षण भी किया। डीएम ने खान के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे उत्पादन और स्टाफ के बारे में जानकारी ली। मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। कंपनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कंपनी में 25 साल पूरे कर चुके 15 मजदूरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रवि करायत ने डीएम से मैचुला से मंदिर तक मोटर मार्ग का निर्माण करने, बागेश्वर से ताकुला मोटर मार्ग में डामरीकरण करने, मंदिर का सुंदरीकरण करने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल रौतेला ने काफलीगैर स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग की। इस दौरान सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएम श्याम सिंह राणा, महाप्रबंधक टीडी पाठक, माइन मैनेजर अनिल कुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें