बागेश्वर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पांडेय ने सोमवार को कोषागार परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, प्रवेश नियंत्रण, सीलों की स्थिति तथा मशीनों के सुरक्षित रखरखाव का बारीकी से जायजा लिया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने, अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल सहित निर्वाचन शाखा के अधिकारी मौजूद रहे।