फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से आंदोलनकारियों की वार्ता बेनतीजा

Thu, 18 Aug 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट में आंदोलनरीयों से वार्ता करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 पोथिंग, तोली के ग्रामीणों और सर्व दलीय संघर्ष समिति के बैनर तले यहां चल रहा क्षेत्र के लोगों का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार 10वें  दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों की लोनिवि के डाक बंगले में डीएम भूपाल सिंह मनराल से वार्ता हुई। डीएम ने कहा कि अस्पताल का मामला शासन स्तर का है जबकि अन्य समस्याओं पर तेजी से काम हो रहा है।

उन्होंने आंदोलनकारियों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की, लेकिन आंदोलनकारियों ने सभी मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने का संकल्प दोहराया। वार्ता में एसडीएम केएस टोलिया, दोनों संगठनों के अध्यक्ष हरीश जोशी, गिरीश जोशी, पूर्व विधायक शेर गढ़िया और सोनू देव शामिल थे।  
विज्ञापन

इधर आंदोलन स्थल तहसील प्रांगण में उत्तराखंड जन चेतना मंच के बैनर तले पोथिंग गांव के दरबान सिंह और केदार सिंह क्रमिक अनशन पर  बैठे। तोली  गांव को सड़क से जोड़ने समेतअन्य मांगों को  लेेकर केदार सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा में  मांगेेें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी।

उधर सर्व दलीय संघर्ष   समिति के बैनर तले सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र को  पीपीपी मोड से हटाने की मांग को लेकर गोपाल सिंह ऐठानी और गोपाल राम क्रमिक अनशन में बैठे।
उधर महाकाली संघर्ष समिति के बैनर तले झूनी और खलझूनी गांव को सड़क से जोड़ने और जूहा के उच्चीकरण की मांग को लेेकर गोराधार स्थित काली मंदिर में चल रहा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


सभा में चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुुआ तो क्षेत्र के विद्यालयों में तालाबंदी कर दी जाएगी। गुसाईं सिंह, कुंदन सिंह प्रथम, द्वितीय, दिवाकर सिंह, धन सिंह, खीम सिंह और गोपाल सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें