देवलखेत में डीएम ने किया पुस्तकालय को लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि भाषायी विकास के लिए पुस्तकालय जरूरी है। उन्होंने कहा कि लिट्रेसी कार्यक्रम प्राथमिक स्कूलों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
जिलाधिकारी राजगुरु प्राथमिक विद्वालय देवलखेत में रुम टू रीड कार्यक्रम के तहत बने पुस्तकालय के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रही थीं। उन्होंने कहा कि भाषायी विकास के लिए पुस्तकालय जरूरी है। उन्होंने कहा कि अतंरराष्ट्रीय संस्था रूम टू रीड द्वारा हंस फाउंडेशन के सहयोग से विकास खंड के तीस राजकीय प्राथमिक विद्वालयों में रूम टू रीड कार्यक्रम के तहत पुस्तकालयों की स्थापना करेगा।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को घर में भी अच्छा माहौल देने को कहा। मौके पर एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, बीईओ यूएस रावत, प्रधानाचार्य डायट शैलेंद्र धपोला, रूत टू रीड के समन्वयक प्रशांत बर्थवाल, नरेंद्र पवार, गणेश चंद्र, भूपेंद्र बिष्ट, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक सुमित पांडे, स्कूल की प्रधानाध्यापिका हेमंती बिष्ट, नीतू पंत, हेमा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक चंद्रशेखर बिष्ट ने किया।