बागेश्वर। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने महाविद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दस छात्राओं को सम्मानित किया।
डीएम ने सोमवार को विकास भवन सभागार में राजकीय महाविद्यालय कांडा की श्वेता नगरकोटी, बबीता पंत, दिव्या धपोला, कोमल वर्मा, वंदना और राजकीय महाविद्यालय गरुड़ की शिप्रा राजपूत, कंचना, भावना, ऋतु बिष्ट, अंकिता पंत को ढाई-ढाई हजार रुपये की धनराशि का चेक सौंपा। डीएम ने कहा कि कड़ी मेहनत और चुनौतियों से जीवन में कामयाबी प्राप्त की जा सकती है। जिले के लिंगानुपात में सुधार के बाद आंकड़ा 956 पहुंचना योजना की धरातलीय सफलता को प्रकट करता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि बेटियों की बेहतर शिक्षा के लिए दो बेटियों वाले 250 अभिभावकों को आर्थिक सहयोग दिया गया है। 15 अभिभावकों को शीघ्र सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सीडीओ डीडी पंत, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, उप जिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी, सीओ संगीता, बागेश्वर डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमोद तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी आदि मौजूद थे।