बागेश्वर। जिला सैनिक कल्याण विकास विभाग की त्रिमासिक बैठक में विभागीय कार्यों की लापरवाही उजागर हो गईं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भी बैठक में बिना तैयारी के पहुंच गए। उनकी कार्यशैली पर डीएम आकांक्षा कोंडे ने गहरी नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई में डीएम कोंडे ने अधिकारियों को बैठक से पहले संबंधित विभागों के साथ एजेंडा साझा कर प्रस्तुतिकरण करने और गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा।अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनके प्रकरणों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विभाग को हर महीने आंतरिक बैठक आयोजित कर लंबित प्रकरणों पर फॉलोअप करने को कहा। पूर्व सैनिकों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने भूमि विवाद के कारण लंबित दफौट-तल्ला डोबा सड़क मार्ग प्रकरण के समाधान, पूर्व सैनिक के भूमि विवाद में जांच करने, सड़क का एलाइनमेंट करने, शहीद स्मारकों की सफाई करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, सैनिक कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद