डीएम रंजना राजगुरु ने शनिवार को बिलौना में बन रहे रोडवेज बस अड्डे का औचक निरीक्षक किया।
- फोटो : BAGESHWAR
जिला मुख्यालय के पास मोहल्ला बिलौना में 2.88 करोड़ रुपये से रोडवेज बस अड्डा बनाया जा रहा है। डीएम रंजना राजगुरु ने शनिवार को निर्माणाधीन औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बस अड्डे के कार्यालय कक्ष, चालक कक्ष एवं यात्रियों के ठहरने के लिए बनाये गये कक्षों को देखा।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने डीएम को बताया कि बस अड्डे का भवन तैयार है, इसका कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। बताया कि बस अड्डे में यात्रियों के ठहरने के लिये डोरमैट्री भी बनेगा। भोजन आदि की व्यवस्था के लिये कैंटीन समेत कुछ दुकानें भी संचालित की जाएंगी।
डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारी से कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कर भवन को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। बस अड्डा परिसर में पौधरोपण सहित सुंदरीकरण के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, तहसीलदार नवाजिश खलिक, ठेकेदार भूपेंद्र तिवारी आदि रहे।