फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से की सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग 

Fri, 11 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तोली सड़क का निर्माण इस बीच बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश भड़कने लगा हैं। जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू ने जिलाधिकारी से मुलाकात करके पीएमजीएसवाई को सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराने के निर्देश देने की मांग की।
विज्ञापन


कहा कि एक महीने के भीतर सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वह विभाग के खिलाफ उच्च न्यायालय में वाद दायर कर देंगे। 


उन्होंने डीएम को बताया कि सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने पिछले महीने आंदोलन किया।  कपकोट के विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन पर निर्माण कार्य शुरू हुआ। निर्माण पूरा तो नहीं हुआ अलबत्ता पैदल रास्ता, सिंचाई नहरें और उरेडा परियोजना में लगा जनरेटर खराब हो गया। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग कई बार की जा  चुकी है।  आज तक सड़क पर जेसीबी मशीन नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें