बागेश्वर में कंट्रोल रूम का निरीक्षण करती डीएम।
- फोटो : amar ujala
जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम रंजना राजगुरू ने एमसीएमसी और कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया प्रमाणन समिति सेंटर के निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को दैनिक समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में आने वाली खबरों का गहनता के साथ अवलोकन करने के निर्देश दिए।
डिस्ट्रिक्ट कांट्रेक्ट सेंटर और 1950 वोटर हैल्प लाइन टॉलफ्री नंबर का निरीक्षण करने पर पाया कि पूछताछ और सूचना प्राप्त करने की कुल 425 कॉल प्राप्त हुई, जिसके तहत सभी को तत्काल सूचना उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके अलावा 47 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। 19 अन्य जानकारियों से संबंधित कॉल प्राप्त हुई। सी डिजीटल एप में प्राप्त हुईं 43 शिकायतों का भी निस्तारण कर दिया गया है। वहां एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम कांडा योगेंद्र सिंह, डीएसओ अरूण वर्मा, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, उप शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान और ई-डिस्ट्रिक मैनेजर रोहित बहुगुणा थे।