अस्पताल का अाैचक निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने शनिवार सुबह यहां सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। डीएम को होम्योपैथी कक्ष के निरीक्षण के दौरान एक्सपाइरी डेट की दवाइयां मिलीं। उन्होंने एक्सपाइरी दवाइयों को तुरंत अलग रखने और संबंधित फार्मेसिस्ट का एक महीने का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्हें अल्ट्रासाउंड कक्ष के दरवाजे पर ताला लगा मिला। सीएमओ को जिला अस्पताल से सप्ताह में दो दिन आपरेटर को यहां भेजने के निर्देश दिए। वार्डों के निरीक्षण के दौरान उन्हें बेड शीट और गद्दे मैले मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी घिल्डियाल नेे शनिवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। डीएम को हॉम्योपैथी कक्ष में एक्सपाइरी दवाइयां मिलीं। दवाइयों को तुरंत वहां हटाने के निर्देश दिए। डॉक्टरों से बाहर से किसी भी दशा में दवा नहीं लिखने को कहा। जो दवा बाहर से लिखी जाती हैं। उन्हें अलग से रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए। स्टॉक रजिस्टर का भी निरीक्षण किया और फार्मेसिस्ट को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के प्रबंधक को रोगियों को वार्डों में ही लिटाने के निर्देश दिए।
प्रबंधक को अस्पताल में तुरंत निश्चेतक की तैनाती के निर्देश दिए ताकि छोटे बड़े आपरेशन यहीं हो सकें। उन्होंने दंत कक्ष में खराब पड़ी मशीन पर भी चिंता जताई, कहा कि मशीन अभी वारंटी पीरियड में है। कंपनी से इसे तत्काल बदलवाई जाए। डीएम ने प्रबंधक शिव श्रीवास्तव को अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए। आज पाई गई कमियों का निस्तारण हर हाल करने को कहा। वहां एसडीएम विरेंद्र बिष्ट और तहसीलदार पीएस बिष्ट आदि थे।