फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डीएम के आश्वासन पर माने व्यापारी, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में बैठक करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल ने डीएम के आश्वासन पर तहबाजारी में सौ फीसदी वृद्धि के खिलाफ 14 जनवरी से प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर व्यापार मंडल ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में बागनाथ मंदिर परिसर में बैठक कर तह बाजारी के शुल्क में सौ फीसदी बढ़ोतरी का विरोध किया। प्रस्तावित आंदोलन का संज्ञान लेते हुए डीएम अनुराधा पाल ने व्यापारी नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया। डीएम के साथ हुई वार्ता के दौरान व्यापारी नेताओं ने तहबाजारी का बढ़ाया शुल्क वापस लेने के साथ ही नगरपालिका द्वारा व्यापारियों को दिए गए नोटिस वापस लेने की मांग की। डीएम ने उत्तरायणी मेले के बाद मांगों पर उचित फैसला लेने का आश्वासन दिया। डीएम के आश्वासन पर व्यापारियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। बैठक में प्रदेश मंत्री मनीष जखवाल, जिला कोषाध्यक्ष नवीन लाल साह, जिला संरक्षक उमेश साह, नगर उपाध्यक्ष हेम जोशी, इंदू चौधरी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, सह सचिव राहुल साह, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की, हरीश सोनी, संजू रावल, तिलक तिवारी आदि मौजूद थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें