फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लग गए झूले, सज गया नगर, उत्तरायणी कौतिक आओ बागेश्वर

विज्ञापन
बागेश्वर सरयू नदी में ब्रह्मकपाली शिला पर शिव की आकृति पूरी होने के बाद इस तरह का दिखेगा नजारा। स? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नुमाइशखेत मैदान में झूले और चरखे लग गए हैं। नगर की साज-सज्जा का काम पूरा होने को है। नगरपालिका की ओर से मेले के आमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। 14 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले का आगाज करेंगे। पूरे दस दिन तक नगर में मेले की धूम रहेगी।
विज्ञापन

धार्मिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व का उत्तरायणी मेले जिले की पहचान है। इस बार मेले के आयोजन को लेकर अन्य वर्षों की तुलना में अधिक सजावट की गई है। रंगरोगन से नगर की खूबसूरती निख्शर गई है। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम तय हो गए हैं। मेला देखने वालों को पिछले उत्तरायणी के मुकाबले काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। डीएम अनुराधा पाल और नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल नियमित मेले की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। नुमाइशखेत मैदान में बच्चों की भीड़ झूला झूलने को उमड़ने लगी हैं। बाहरी व्यापारियों ने दुकानें सजाना शुरू कर दिया है।
दो मिनट की डांस वीडियो दिला सकती है 15 हजार का इनाम
बागेश्वर। मेले को आकर्ष बनाने के लिए मेला समिति की ओर से तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए कई प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। उत्तरायणी डांसिंग आइडल नाम से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता डांस के शौकीनों को घर बैठे 15 हजार का पुरस्कार दिला सकते हैं। नगरपालिका अध्यक्ष खेतवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को तीन मिनट से कम अवधि का डांस वीडियो बनाकर 9536299033 व्हाट्सएप नंबर पर 14 जनवरी की शाम पांच बजे तक भेजना है। चयनित समिति 10 प्रतिभागियों के वीडियो 16 जनवरी को रात आठ से नौ बजे तक होने वाली मुख्य प्रतियोगिता के लिए चुनेगी। प्रतियोगिता के पहले विजेता को 15 हजार, दसरे को 10 हजार और तीसरे को पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

मेला स्थल में चला स्वच्छता अभियान
कपकोट। 15 जनवरी से होने वाले उत्तरायणी मेले के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। बृृहस्पतिवार को ईओ नवीन कुमार के निर्देशन में पर्यावरण मित्रों ने नगर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान केेदारेश्वर मैदान समेत झांकी मार्ग पुल बाजार से मां बाराही मंदिर परिसर तक सफाई की गई। नगर में रंगरोगन का काम भी जोरशोर से चल रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि इस साल मेला 15 से 19 जनवरी तक पांच दिन का रहेगा।
मेले के दौरान रहेगी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद
बागेश्वर। एसपी हिमांशु वर्मा के नेतृत्व में उत्तरायणी मेले को देखते हुए नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। एसपी ने उत्तरायणी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश मातहतों को दिए। एसपी ने बागनाथ मंदिर क्षेत्र, चौक बाजार, दुग बाजार, कार्यक्रम स्थल नुमाइसखेत, डिग्री कॉलेज हैलीपेड का निरीक्षण किया। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को मास्क का प्रयोग करने के साथ ही आम जनमानस को भी जागरूक करने को कहा। संवाद
बैजनाथ में 15 को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
गरुड़ (बागेश्वर)। उत्तरायणी मेला कमेटी बैजनाथ के सदस्यों ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया। मेला कमेटी ने इसबार मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि गोष्ठी का आयोजन भी करेगी। मेला कमेटी के अध्यक्ष नवीन ममगई, सचिव दिवान आर्य, बसंत बल्लभ जोशी, सुनील खोलिया, तनुजा पाठक, जानकी देवी, रमा देवी, गोपाल सिंह नेगी ने मेला स्थल का जायजा लिया। अध्यक्ष ममगई ने बताया मेला 15 जनवरी को होगा। मेले में माघी खिचड़ी का भंडारा भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें