फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्याओं को लेकर डीएम से मिले जनप्रतिनिधि

Sat, 21 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
डीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। तोली सीट के जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू और ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम के नेतृत्व कपकोट क्षेत्र के लोगों ने डीएम भूपाल सिंह से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने डीएम को सुझाव दिया है कि एनएसएस के स्वयंसेवियों के जहां कहीं शिविर लगते हों वहां शिविरार्थियों से आसपास के इलाकों में पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवाए जाएं। इसके बाद वहां वन विभाग के सहयोग से चौड़ी पत्ती और फलदार पौधों का रोपण करवाया जाए।
विज्ञापन


इससे जहां बाढ़, भूस्खलन पर रोक लगेेगी वहीं जंगलों में फलदार पेड़ों की संख्या अधिक होने से बंदर, लंगूर आबादी क्षेत्रों में नहीं आएंगे। उन्होंने डीएम सेे कर्मी तोली सड़क के निर्माण में बाधक वन अधिनियम की स्वीकृति दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। वन अधिनियम की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण बघर सड़क का निर्माण में कठिनाइयां आ रही हैं।

शिष्टमंडल ने डीएम को बताया कि राजकीय जूनियर हाईस्कूल गोगिना में शिक्षकों की कमी है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। उन्होंने डीएम से शिक्षकों की शीघ्र तैनाती की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य हेमा पाठक, बीडीसी सदस्य जशपाल सिंह रौतेला, चंदन कोरंगा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें