फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डीएम अनुराधा ने महिलाओं के साथ काटी धान की फसल

Sat, 07 Oct 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बिलौना के गडियागांव में महिलाओं के साथ धान की फसल काटतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने बिलौना के गड़ियागांव में महिलाओं के साथ धान की फसल काटी। उन्हें अपने साथ खेत में देखकर महिलाएं काफी खुश दिखीं। दरअसल डीएम के फसल काटने का यह कार्यक्रम धान की क्राॅप कटिंग और निरीक्षण का हिस्सा था।
विज्ञापन



शुक्रवार को गड़ियागांव के किसान महेश चंद्र भट्ट पुत्र नंदा बल्लभ भट्ट के चयनित खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लॉट बनाकर फसल काटी गई। डीएम पाल ने बताया कि क्रॉप कटिंग का मुख्य उद्देश्य 2023-24 में धान की औसत उपज का अनुमान लगाना है।
निर्धारित प्लॉट में 16.10 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई है। ड्राई रेसियो 82 प्रतिशत लगाने के बाद यह 13.20 किलोग्राम होती है। जिसके आधार पर खेत की औसत उपज 39 कुंतल प्रति हेक्टेयर प्राप्त हो रही है। जिसे अच्छा माना जाता है। इस मौके पर अपर संख्याधिकारी विनोद किस्वाण समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें