चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लचर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग पर राम गंगा नदी के आरती घाट पर आमरण अनशन जारी है। मंगलवार को जहां लोग घरों में दिवाली का जश्न मना रहे थे वहीं आंदोलनकारियों ने अनशन स्थल पर ऑपरेशन स्वास्थ्य के प्रतीक चिह्न के रूप में दीप जलाकर दिवाली मनाई।
विज्ञापन
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए चंद्रा कोहली और नवीन चंद्र तिवारी दिवाली के दिन भी अनशन पर डटे रहे। आंदोलनकारियों ने राम गंगा नदी के आरती घाट को दीपो से जगमग कर दिवाली पर्व मनाया। इस दौरान संकल्प लिया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय लोगों व्यापारियों, सामाजिक संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दिया। वहां नंदन सिंह, भुवन सिंह, आनंद किरौला, दिनेश मनराल, बचे सिंह, खष्टी अधिकारी, भगवत सिंह आदि मौजूद रहे।