दीप पर्व दीपावली पर मंगलवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़भाड़ रही। बाजारों में सुबह से ही रौनक छाई रही। लोगों ने कपड़ा, बर्तन, रेडीमेड कपड़े, ऊनी कपड़े, मिठाई, महालक्ष्मी की पूजा के काम आने वाली वस्तुएं खरीदीं। इधर सरयू बगड़ में लगे पटाखों की दुकानों पर तो सुबह से ही खरीददारों का तांता लगा रहा। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी खास इंतजाम किए थे।