फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली में भी डटी हैं कार्यकत्री हड़ताल पर

Mon, 31 Oct 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली पर्व के बावजूद राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों  की बागेश्वर और कपकोट में चली आ रही बेमियादी हड़ताल सोमवार को भी जारी रही।
विज्ञापन


आंदोलन स्थल बाल विकास परियोजना बागेश्वर और   कपकोट के प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार को उनकी न्यायोचित मांगों की अनदेखी करना महंगा पड़ेगा। इस बार के आंदोलन को झूठे आश्वासन के भरोसे नहीं तोड़ा जाएगा।

पोषाहार का वितरण रोक कर विधानसभा चुनावों के बहिष्कार तक का निर्णय लिया  जाएगा। बागेश्वर में धरना देने वालों में लीला आर्या,  मरियम डेविड, राहिला, सोनू आर्या, प्रेमा पांडे, ममता, मुन्नी  आर्या, जया पांडे,  नीमा  गोस्वामी आदि थी। उधर कपकोट में धरना  देने वालों  में ब्लॉक अध्यक्ष कमला दानू, हंशी ऐठानी, मालती  गढ़िया, माया कोरंगा,  द्रोपदी बिष्ट, प्रभा कोरंगा, रेवती, पुष्पा आदि शामिल थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें