खर्ककानातोली गांव में ग्रामीणों को जानकादी देते जिला समाज कल्याण अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कपकोट (बागेश्वर)। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत खर्ककानातोली गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग, निराश्रित और परित्यक्ता पेंशन, कन्या गौरा धन के तहत पेंशन प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। पेंशन लाभार्थियों से अपने बैैंक खाते को आधार नंबर से लिंक कराने को कहा।
बताया कि 18 नवंबर को नुमाईशखेत में दिव्यांगों के लिए विभाग की ओर से शिविर लग रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से शिविर का पूरा लाभ उठाने को कहा। उन्होंने गांव में बने शौचालयों और अन्य विकास योजनाओं का निरीक्षण भी किया। वहां ग्राम प्रधान दान सिंह धामी और मनोज तिरुवा आदि थे।