फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी से छह दिन पहले बागेश्वर के जिला समाज कल्याण अधिकारी का कोरोना से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के जिला समाज कल्याण अधिकारी बीसी जोशी का बेटी की शादी से छह दिन पहले एसटीएच हल्द्वानी में सोमवार सुबह छह बजे निधन हो गया। वह अपने पीछे तीन बच्चे और पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन पर जिलाधिकारी सहित जिले के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक जताया है।
विज्ञापन

स्व. जोशी ने पिछले वर्ष 25 जुलाई को जिले के समाज कल्याण अधिकारी का कार्यभार संभाला था। अपने छोटे से सेवाकाल में उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन से कार्य किया। बीती 15 मई को उनका स्वास्थ्य खराब हुआ, जिसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में आरटी-पीसीआर जांच कराई थी। स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर वह हल्द्वानी चले गए। जहां सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह छह बजे उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी सीमा देवी, बड़ी बेटी कृतिका, छोटी बेटी रितिका और बेटे चिरंजीव को छोड़ गए हैं। मूल रूप से चंपावत जिले के रहने वाले बीसी जोशी का परिवार तुलसी नगर, काठगोदाम में रहता है। आगामी 30 मई को उनकी बड़ी पुत्री रितिका की शादी होनी थी।
जिलाधिकारी विनीत कुमार ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें व्यवहार कुशल और कर्मठ अधिकारी बताया। उनके निधन पर एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, एसडीएम योगेंद्र सिंह, राकेश चंद्र तिवारी, जयवर्धन शर्मा, प्रमोद कुमार सहित जिला कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक जताया। इधर विकास भवन में सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जिला अर्थ संख्या अधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी, बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बिष्ट आदि ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक जताया। भगवान से उनकी आत्मा को शांति और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें