फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला पंचायत भवन की 60 लाख रुपये से होगी मरम्मत

Sat, 29 Nov 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या की अध्यक्षता में सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यालय भवन की मरम्मत के लिए 60 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। सदस्यों ने अपने क्षेत्रों के लिए नए विकास कार्यों के प्रस्ताव भी सौंपे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों की पुष्टि की गई। इस दौरान जिला पंचायत भवन के छत की मरम्मत के लिए 25 लाख रुपये, सदस्यों और अधिकारियों के बैठने के लिए अस्थाई कक्ष के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये और आंतरिक विद्युतीकरण के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि खर्च करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
सदस्यों ने पूर्व से लंबित सभी बड़ी परियोजनाओं की कार्य शुरू न होने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके समाधान के लिए सदस्यों ने वर्तमान में समय-सीमा के भीतर शुरू न हो सके कार्यों को उस क्षेत्र से संबंधित सदस्य से संशोधित कर नए कार्यों को जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें