फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला स्तरीय अधिकारियों ने किया जनशून्य हुए चौनी गांव का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने जनशून्य गांव चौनी का निरीक्षण किया। टीम ने गांव के वीरान पड़े घर और बंजर पड़ी जमीन का जायजा लिया। समीपवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों को रोजगारपरक जानकारी भी प्रदान की गई।
विज्ञापन

अमर उजाला ने विगत 15 नवंबर के अंक में चौनी उदास है...पलायन की आखिरी दस्तक से जनशून्य हो गया पहाड़ी गांव शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद सीडीओ आरसी तिवारी ने परियोजना निदेशक शिल्पी पंत की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय टीम का गठन किया था। टीम में डीडीओ संगीता आर्या समेत नौ विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया था। बुधवार को अधिकारियों की टीम ने गांव जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान गांव के सभी वीरान पड़े और जर्जर घर, आंगन में उगी झाड़ियां, बंजर पड़े खेत, गांव तक आने-जाने में हो रही परेशानी आदि को देखा। ग्राम पंचायत के लोगों के साथ बैठक कर गांव के जनशून्य होने के प्रमुख कारणों की पड़ताल की। लोगों को रोजगारपरक योजनाओं की भी जानकारी दी।
सीडीओ तिवारी ने बताया कि भ्रमण टीम की रिपोर्ट के अनुसार गांव में चौनी तोक में परिवार रजिस्टर के अनुसार 23 परिवार पंजीकृत हैं। इनमें आठ-दस परिवारों ने शिक्षा, रोजगार के लिए पलायन किया है। हालांकि समय-समय पर ये लोग अपने गांव आते रहते हैं। गांव में रोड, पुलिया, सोलर पैनल आदि की सुविधा भी नहीं है। संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की मांग के अनुसार सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सर्वेक्षण करने के निर्देश दे दिए हैं। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद तिवारी, ग्राम प्रधान संतोष दफौटी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें