बागेश्वर में हो रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। खेल विभाग की ओर से स्थानीय डिग्री कॉलेज के मैदान में बुधवार से बालकों के अंडर 14 जिला स्तरीय क्रिकेट मैच शुरू हो गए हैं। इसमें जिले की 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले मैच में कांडा ए ने 84 रनों के लक्ष्य को कर्म्याल क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट के नुकसान पर जीत लिया।
दूसरे मैच में गरुड़ की ए टीम ने निर्धारित ओवरों में 76 रन बनाए, जिसे स्टेडियम की बी टीम ने आसानी से पा लिया। वहीं दिन के तीसरे मैच में गरुड़ की बी टीम ने 61 रन बनाए जबकि स्टेडियम की ए टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। वहां संजय कुमार, दीपक कुमार, रजतश्री, उमेश, संजीव खेतवाल, बबीता कुंवर आदि थे।